हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड$ी फ्लाईओवर के ऊपर एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन मौके पर गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात दीवान सिंह तोमर एवं कांस्टेबल टीपी शेर सिंह बिना समय गंवाए आग बुझाने में लग गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र लेकर आग पर काबू पाया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। वहीं केबल स्टेड ब्रिज पर भी एक बाइक में अचानक आग लग गई। दोनों तरफ कांवडिय़ों की भारी भीड के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो ने पहले आग लगी बाइक से सभी को दूर किया। उसके बाद कांवडियो की मदद से ही आग पर काबू पाया गया।


















































