Uncategorized

यह क्या कह दिया बाबा, पहले जलाया फिर चप्पलों से पीटा

हरिद्वार।
आम आदमी पार्टी द्वारा बाबा रामदेव की महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओ के कपडो पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इसे मातृशक्ति का अपमान बताया और बाबा रामदेव को महिला विरोधी मानसिकता का बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की अपील करते हुए चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

https://youtu.be/eVTHEHIDfuM

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की बाबा रामदेव का अमर्यादित बयान महिलाओ के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी और उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें योग गुरु नहीं बल्कि भोग गुरु कहना उचित रहेगा। उनका यह आपत्तिजनक बयान की महिलाएं साडी, सलवार सूट और बिना कपडो के भी अच्छी लगती है। महाराष्ट्र भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में दिया गया है। महिलाओ के प्रति बाबा रामदेव की गंदी सोच अमर्यादित और निंदनीय है। भाजपा महिला मोर्चा को आप की महिला मोर्चा के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन में उतरना चाहिए अन्यथा भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता और बाबा रामदेव की महिलाओ के प्रति अमर्यादित टिप्पणी महिलाओ के प्रति नफरत और गलत मानसिकता को दर्शाता है। शायद बाबा रामदेव 4 जून 2011 की  वह रात भूल गए जब पुलिस की लाठी से बचने के लिए उन्होंने महिलाओ के सलवार सूट का सहारा लिया था। यह पहला मामला नहीं है जब रामदेव ने महिलाओ के प्रति एसी भाषा का प्रयोग किया है। उससे पूर्व भी वह कई बार महिलाओ के प्रति अपनी नफरत जाहिर कर चुके हैं। ऐसे लोग संत गरिमा की मर्यादा को खंडित करने का कार्य करते हैं। बाबा रामदेव को सार्वजनिक मंच पर महिलाओ के प्रति की गई अभद्र भाषा पर माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालो में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, ममता सिंह, रेखा देवी, गीता देवी, शगुफ्ता बेगम, संजू नारंग, रघुवीर सिंह पंवार, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र कुमार, अकरम कांच, एडवोकेट सचिन बेदी, मयंक गुप्ता, राकेश यादव, विशाल सैनी, किरण कुमार दुबे, शाहीन अशरफ, प्रवीण कुमार सिंह, रवि गुप्ता, कुलदीप चौबे, शुभम सैनी, असफ आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *