Uncategorized

वुमन पावर ग्रुप ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव ‌

 हरियाली तीज महोत्सव वूमेन पावर ग्रुप द्वारा स्थानीय होटल में धूमधाम से मनाया गया।
70 और 80 दशक के बॉलीवुड के फिल्मों के गानों पर महिलाएं खूब फिरकी।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने वूमेन पावर ग्रुप की अध्यक्षता निधि शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा की अनेक वर्षों से निधि पारंपरिक त्यौहार को एक विस्तृतरूप में मनाती आ रही हैं। समाज के प्रबुद्ध महिलाओं को इकट्ठा कर एक ऐसा मंच तैयार किया है वह मंच पावर ग्रुप में जिसमें महिला सशक्तिकरण सही मायने में उभर कर आया है। विभिन्न स्टालों द्वारा कान्हा की सुंदर पोशाक, मेकअप ज्वेलरी और घर से बनाई चॉकलेट महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाकर सबका मन मोह लिया।
विभिन्न खेलों के द्वारा महिलाओं का बौद्धिक स्टार भी जाना गया।
जोशना मेहरोत्रा ने माचिस की डिब्बी में सबसे ज्यादा सामान समेटने वाली गेम में प्रथम पुरस्कार पाया।
समाजसेवी कमला जोशी ने कहा कि निधि शर्मा द्वारा यह तीज महोत्सव ने सब को  जोड़कर समाज मैं महिला वर्ग में एक उत्साह का सृजन किया है। वे बधाई के पात्र हैं।
सह नगर आयुक्त ने भी महिलाओं को बधाई दी।
कार्यक्रम में कविता कुमार, आरती सैनी, नीरू जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *