उत्तराखंड हरिद्वार

नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार बैठक में अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी

Haridwar: नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलक्ट्रेट में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन-समस्याओं का निस्तारण, अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण  विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, एआर कोआपरेटिव राजेश चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी रामेन्द्र, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।