Uncategorized

आरएसएस ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी पर्व

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयदशमी : पदम सिंह

हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ हरिद्वार नगर की आेर से विजयदशमी पर्व पर भल्ला इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्त क्षेत्र प्रचार पदम ने कहा कि विजयदशमी सत्य की विजय का पर्व  है। यह हमारी संस्कृति का मूल तत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपना संकल्प याद करके अयोध्या छोड$ कर चले जाते हैं। आज हमें अपने पवित्र हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के संरक्षण के लिए भगवान राम जैसी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।
क्षेत्र प्रचारक पदम ने कहा कि भगवान राम अयोध्या से अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 14 वर्ष समाज के जन जागरण का कार्य किया। उनके आदर्शाें से हमें प्ररेणा लेनी चाहिए। कहा कि शारदीय नवरात्र नौ देवी की भक्ति का स्वरूप है। नौ देवी की उपासना से प्राप्त होने वाली शक्ति शत्रु का विनाश करती है। कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों से आज कोई अकेले व्यक्ति नहीं लड$ सकता है। इसके लिए सामूहिक संगठित शक्ति की आवश्यकता है। उस संगठित शक्ति के रूप में संघ का उदय हुआ। संघ का स्वयंसेवक बनना बहुत सरल है, लेकिन इसको करना कठिन है। उन्होंने पंच तत्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में स्वयं को बदलते स्वयं में संघ दिखाने संकल्प संकल्प लेना का आह्वान किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने आरएसएस के स्वयंसेवकों को विजयदशमी की बधाई दी। विजयदशमी उत्सव पर स्वयंसेवको ने योग,दंड, यस्टि, समता,नियुद्ध का प्रदर्शन भी किया तथा श पूजन किया। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह,जिला प्रचारक जगदीप उत्तराखंडी,नगर प्रचारक त्रिवेंद्र,नगर कार्यवाह डा. अनुराग,सह कार्यवाह बलदेव रावत,शारीरिक प्रमुख अभिषेक जमदग्नि,बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र रावत,सम्पर्क प्रमुख अमित शर्मा,सेवा प्रमुख संजय शर्मा,प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,पर्यावरण प्रमुख अर्पित अग्रवाल,विद्यार्थी कार्यवाह आराध्य,विद्यार्थी प्रमुख डा. शैलेन्द्र,सोशल मीडिया प्रमुख डा. प्रबीन्द्र आदि मुख्य रुप से व्यवस्था में लगे रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *