उत्तराखंड हरिद्वार

पुष्पराज धीमान बने श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता, पांच पदाधिकारी हुए मनोनीत

हरिद्वार/ पथरी।
श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की संस्तुति पर महासंघ चयन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अरुण मिश्रा ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी के लिए पांच पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। जिसमें गांव नसीरपुर कला हरिद्वार निवासी पं पुष्पराज धीमान को प्रदेश प्रवक्ता, पं नवीन कुमार कोठियाल को प्रदेश महासचिव, पं संदीप भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, पं जगदीश दायमा को प्रदेश सह सचिव, पं संजय दत्त शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। पं अरुण मिश्रा ने मनोनयन पत्र देते हुए विश्वास जताया है के उनकी सामाजिक सेवा और सक्रियता को देखते हुए जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मनो ायन से संगठन को विस्तार एवं समाज में एकजुटता की भावना का संचार होगा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं नागेंद्र दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं श्यामसुंदर शर्मा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *