उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

माननीय फोन बजाते रहे, अतिक्रमण हटता रहा बैरागी कैम्प में सिंचाई विभाग ने हटाया अतिक्रमण

हरिद्वार।

उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा कुम्भ मेला लैंड से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शानिवार को शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को ccr टावर में कुम्भ मेला को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसके बाद कुम्भ मेला क्षेत्र का 0 ग्राउंड पर निरक्षण भी किया गया। उनके जाने के बाद उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग द्वारा मेला लैंड के बैरागी कैम्प क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। स्थिति तब विकट हुई सिंचाई विभाग के बुलडोजर बैरागी कैम्प में अतिक्रमण हटाने पहुचे। तो अतिक्रमणकारियों ने अभियान रोकने के लिए अपने आकाओ की शरण ली। तो आका द्वारा सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता को कॉल की गई, परंतु उनका फोन नही उठा। माननीय द्वारा लगातार कॉल की जाती रही अधिकारी को टास्क पूरा करना था, आखिर फोन को स्विच ऑफ करना पड़ा। अतिक्रमण हटाया गया। इस संबंध में जब खंड अधिकारी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश भारत भूषण से बात की तो उन्होंने बताया बैरागी कैम्प में अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दिए जा चुके है। बावजूद इसके अतिक्रमण नही हटाया। कहा कि शनिवार को विभागीय टीम मौके पर गयी थी कुछ अतिक्रमण हटाया गया है दो दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *