मंसादेवी पर भगदड के बाद जागी पुलिस, चंडीघाट से चंडी देवी मंदिर तक निकाला पैदल मार्च
लालढांग।
सोमवार को एसपी सिटी हरिद्वार के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस के साथ मां चंडी देवी मंदिर का पैदल भ्रमण किया।
रविवार को माता मंसा देवी मन्दिर में भगदड के दौरान श्रद्धालुओं के साथ दुखद घटना घटित होने के परिपेक्ष्य में पुलिस पैदल मार्च कर मां चंडी देवी मंदिर का भ्रमण किया। पुलिस ने चण्डीघाट पुलिस चौकी से पैदल मार्च कर माता चण्डी देवी मन्दिर तक सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु , सम्पूर्ण पैदल मार्ग व्यवस्था, मन्दिर परिसर में निकासी प्रवेश की व्यवस्था , श्रद्धालुओं को लाईन लगवाकर दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था, मार्गों पर बिजली पानी की व्यवस्था, माता चण्डी देवी मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले समस्त दुकानें, स्टाल, ढाबो के संचालको/ स्वामियों को अतिक्रमण हटाये जाने के लिए कार्यवाही कर नोटिस दिये गये। समस्त दुकानदारों को हिदायत दी गई कि व अपनी अपनी दुकानों को सीमित कर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये।



















































