उत्तराखंड हरिद्वार

लक्सर से मुरादाबाद तक स्पेशल कावड मेला एक्सप्रेस ट्रेन चलाई

लक्सर।
रेलवे विभाग द्वारा लक्सर से मुरादाबाद तक एक स्पेशल कावड मेला एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है। जो 5 जुलाई से 20 जुलाई तक संचालित रहेगी। विश्व प्रसिद्ध कावड मेला शुरू होते ही भारतीय रेल विभाग प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अपनी अहम भूमिका का योगदान दे रहा है। रेलवे विभाग द्वारा लक्सर से मुरादाबाद तक कावड$ मेला को लेकर एक विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। जिसे मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधन द्वारा लक्सर से मुरादाबाद तक संचालित किया जाएगा। वही रेल प्रशासन द्वारा इसकी निर्धारित समय सारणी के मुताबिक विशेष तौर पर इसका संचालन 5 जुलाई से 2 जुलाई तक प्रतिदिन किया जाएगा। जीआरपी थाना अध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि कि कावड मेला स्पेशल ट्रेन का लक्सर में सुबह सवा 7 बजे आगमन तथा दोपहर 12 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।