हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के बैंक खाते से 70 हजार रुपए की रकम धोखाधडी कर निकाल ली गई। युवती ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच को दी जांच करने के बाद सिडकुल थाने पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पीडि़ता सिडकुल स्थित फैक्टरी में काम करती है। शादी के लिए बैंक में पैसे जोड़ कर रखे थे। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि हेमलता पुत्री धर्मपाल सिंह निवासी सीओ किरता मार्केट रोशनाबाद ने 23 फरवरी 2021 को साइबर क्राइम ब्रांच अधिकारी को शिकायत की थी कि उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते से किसी ने अलग—अलग तारीखों में 70 हजार की रकम निकाली गई थी। साइबर क्राइम ब्रांच अधिकारी ने युवती से शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच की गई। रोशनाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मैं युवती का खाता है। खाते से 13 से 18 जनवरी 2021 के बीच किसी ने अलग—अलग तारीखों में 70 हजार की रकम निकाली गई थी। पीडिता ने तहरीर में बताया था कि उसने अंतिम बार 1 जनवरी 2021 में अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकाले थे। 23 फरवरी को जब वह एटीएम से खाते से पैसे निकालने पहुंची तो उसके अकाउंट में मात्र 279 रुपए शेष थे। इस बीच में उसका एटीएम भी उसके पास था व पासबुक भी। बैंक खाते से रकम निकलने का उसके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच अधिकारी की जांच के बाद पीडि$ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक खाते से रकम निकालने वालों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।




















































