Uncategorized

आईएएस अधिकारी अभिनव सिंह को रक्षा मंत्री ने पुरूस्कार से किया सम्मानित

हरिद्वार।
पंजनहेडी गांव वासियों के लिये हर्ष का विषय बना जब उनके क्षेत्र का युवा अभिनव सिंह भारत देश का नाम विश्व मे रोशन कर रहा है। राजस्थान के जोधपुर में सेवा दे रहे भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा के 2015 बैंच के अधिकारी अभिनव सिंह को रक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार ‘रक्षा भूमि सर्वेक्षण‘ और ई-छावनी के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया। भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा पर देश में स्थित लाखों एकड$ रक्षा भूमि और 6२ कैन्ट क्षैत्र जैसे रूडकी, देहरादून, मेरठ कैन्ट आदि की जिम्मेदारी रहती है।    अभिनव सिंह यूपीएससी द्वारा आईएएस, आईपीएस सेवाआें के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित हुए थे। उनकी शिक्षा—दीक्षा इंटर तक हरिद्वार में ही हुई। तत्पश्चात उन्होंने पतंनगर विश्वविधालय से बीटेक की और देश के अग्रिणी प्रबंधन संस्थान नीटी मुम्बई से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की थी। उनके दादा श्यामसिंह चौहान हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय, शिमला में डीन और प्रोफेसर थे। उन्होंने मनोविज्ञान विषय पर अनेक पुस्तके लिखी जिनमें ‘‘एडवांस्ड एजूकेशन साइकोलोजी‘‘ मुख्य है। उनके माता— पिता भी गांव के जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक थे। उनके पिता राजपाल सिंह द्वारा गांव के जूनियर हाई-स्कूल के पुनरूद्धार और उसे प्रशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय बनाने के लिए भागीरथ प्रयास किये गएे थे। अभिनव सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्य से आज अपने क्षेत्र की प्रतिष्ठा को बढ$ाया है। जिससे कटारपुर में उनके भाई अनुज चौहान गदगद है। उनका कहना है कि बचपन से ही अभिनव को देश के लिये कुछ बड$ा कर गुजरने की चाहत थी। आज उनके सपने पूर्ण होते देख आसपास क्षेत्र के अन्य युवा भी उनके जैसा बनने की प्रेरणा ले रहे हैं।
-—-—

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *