उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

दो भाईयों ने जालसाजी रचकर कार कब्जाई

हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की एक साल पहले दी गई उधारी की रकम मांगने पर अपने भाई से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवा दी। रकम देने के बाद मित्रता में घूमने के लिए दो दिन के लिए कार को मांग कर ले गए। कार को वापस नहीं दिया। कार मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने जालसाजी करने वाले दो भाईयों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि राजबीर ङ्क्षसह पुत्र रूपराम निवासी रोशनाबाद ने तहरीर देकर जालसाजी कर कार कब्जाने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि एक साल पहले उसने होतिलाल से अपनी उधारी दी गयी रकम मांगी। उसने पैसे न होने का हवाला देकर पैसे मथुरा में रहने वाले अपने भाई केके चौधरी से दिलवाने का आश्वासन दिया। अगले दिन दोनों भाई उसके घर पर गए। केके चौधरी ने अपने बैंक खाते से उसके बैंक खाते में नौ लाख की रकम वापस कर दी। होतिलाल ने उस वक्त कहा कि यह रकम मैं वापस करुंग। इतनी बात कर वापस दोनों वापस चले गए। करीब चार घंटे बाद वापस लौटे। कहीं बाहर घूमने जाने की बात करते हुए दो दिन के लिए कार मांग कर ले गए। कार ले जाने के बाद वापस नहीं की। कुछ दिन पहले केके चौधरी को कार लेकर सिडकुल क्षेत्र में घूमते देखा तो उसे रोक कर कार वापस करने को बोला तो उसके कार वापस करने से मना कर दिया। धमकी देते हुए बोला कार वापस मांगी तो जान से मरवा दूंगा। पीडि़त की तहरीर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *