ट्रस्ट ने प्राथमिक उपचार केंद्र बनाकर 11 दिनों तक कांवड़ियों को सेवा प्रदान की
हरिद्वार।
संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा लगातार तीसरे वर्ष कांवड पटरी पर नि:शुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र लगाया गया और चौबीसों घंटे कांवड़ियों को सुविधा प्रदान की गई। ट्रस्ट की अध्यक्षा भाजपा नेत्री रंजीता झा ने कहा कांवड़ियों की सेवा साक्षात भगवान शिव की सेवा है। कांवड़ियों का तप बहुत कठिन है। एेसे में कांवड़ियों की सेवा से बड$ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसी क्रम में सोमवार को शिविर का समापन हो गया।
अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की आेर से कांवड़ियों के सेवार्थ निशुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र शिविर की व्यवस्था की गई। लगातार 11 दिनों तक चौबीसों घंटे अनवरत कांवड़ियों की सेवा के उपरांत 1१ वें दिन सोमवार को शिविर समापन किया गया। हरिद्वार के गणमान्य राजनैतिक, धार्मिक एवं समाजसेवी संगठनों ने शिविर में पहुंच कर कांवड़ियों की सेवा की और आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था के महासचिव पं तरूण कुमार शुक्ल ने बताया कि दिल्ली यूपी बार्डर कांवड सेवा समिति के तत्वावधान मे चल रहे भंडारे में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित प्राथमिक उपचार कैम्प में हरिद्वार के गणमान्य जनों की गरिमापूर्ण उपस्थित रही। इस क्रम दायित्व धारी राज्य मंत्री आेमप्रकाश जमदग्नि, विधायक रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भाजापा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श देवी सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, समाजसेवी जगदीश लाल पहावा, अरुण कुमार दादू, व्यापारी नेता विभाष मिश्रा, संतोष झा, यतीश राठौर, कर्माकर शा ी, हरिनारायण त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सचिन चौघरी, संजय कुमार, गोपाल झा, राजेश शर्मा, सागर चारु शुक्ला, विनीता चौहान, सपना पंडित , अनीता गुप्ता, रीनू तोमर, मीनू, आशा, राकेश मिश्रा सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।



















































