Uncategorized

डाक कावडियों के हजारो वाहन पहुंच रहे हरिद्वार

-बैरागी कैम्प बन सकता है प्रशासन की व्यवस्था की सफलता
-अब तक 2.5 करोड से अधिक कांवडिये ले जा चुके जल
-ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

हरिद्वार।
श्रावण मास की कांवड यात्रा अपने चरम पर है, कांवडियो की भीड ने पूरे शहर को भरपूर प्रभावित कर दिया है। कावडियो के वाहनो का पार्किग स्थल बैरागी कैम्प को बनाया गया है।
भगवान महादेव को समर्पित  श्रावण मास के पावन महीने में धर्म नगरी हरिद्वार में 11 जुलाई से कांवड मेले की अधिकारिक घोषणा के बाद पैदल कांवड का जोर शनिवार 19 तारीख को लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि इस बार अभी तक प्रशासन के अनुसार 2.5 करोड से अधिक कावडिये कावड लेजा चुके है। प्रशासन की सख्ती के चलते शहर में कावडियो की भीड को बमुश्किल नियंत्रित किया गया। रविवार सुबह से ही हरकीपैड$ी घाट, एनएच 58 और बाजारों में श्रद्धालु कावडियो की भीड नजर आ रही है। डाक कांवड़ियों की तेज आवाजाही और सायरन की तेज आवाज से शहर का माहौल बदलना शुरू हो गया है। पुलिस एवं प्रशासन की मुस्तैदी के चलते तेज साउंड सिस्टम और हाईडिस्प्ले कांवड वाहनों की चेकिंग शामिल है।

जिसमें पहले ही बडी आवाज करने वाले डीजे संचालको को चेतावनी दी गई है। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अस्थायी पार्किंग, पीने के पानी के प्वाइंट, चिकित्सा एवं शौचालय सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में स्कूटी सवार महिला से कांवड़ियों की मारपीट का मामला संज्ञान में आने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने  किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन पर ट्रैफिक और व्यवस्था को लेकर भारी दबाव बना हुआ है। अब तक जिला प्रशासन द्वारा पैदल कांवडियो को तो जैसे तैसे नियंत्रित कर लिया गया। अब देखना होगा कि सायलेंसर हटी कानफोडू तेज आवाज और डीजे लगे हजारो ट्रक जो शहर में दो दिन से लगातार आ रहे है उन्हें कैसे नियंत्रित करने के लिए क्या रणनीति तैयार की गई है। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था के चलते इस बार सभी डाक कांवडियो को रूडके के हाईवे से नगला इमरती गांव से से लक्सर होते हुए जगजीतपुर से बैरागी कैम्प में पार्क कराया जा रहा है। बावजूद इसके कई अड़ियल डाक कावड वाले ट्रक देर रात में अन्य रास्तो से गलियो और कालोनियो में घसपैठ कर रहे है।
पुलिस प्रशासन द्वारा कावडियो पर नजर रखने के लिए ड्रोन की सहायता ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने बैरागी कैम्प में जाकर ड्रोन कैमरे से पार्किंग क्षेत्र का हाल जाना और नियंत्रण कक्ष से पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। वही बीडीएस(बम डिफ यूज सेल) द्वारा भी लगातार गश्त कर सभी संवेदनशील स्थानों पर जांच की जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *