एसे कथाकारों से बचकर रहे जो देवी देवताओ पर अर्नगल ब्यानबाजी करते है : स्वामी संतोषानंद देव
हरिद्वार।
व्यासपीठ पर बैठकर हिंदू देवी—देवताओ के अपमान से आहत श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डा. स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कथाकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एेसे कथाकार स्वयं को देवी—देवताओ से भी ऊपर समझने लगे हंै। कथा के दौरान अनर्गल बयानबाजी कर स्वयं को देवी— देवताओं से भी बड़ा साबित करने पर तुले हैं। जो सरासर निंदनीय है। कहा कि मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन धर्म के लोग अपने धर्म के प्रति जागरूक हैं। ऐसे में उनके बारे में टिप्पणी करना किसी के बस की बात नहीं है। हिंदुओं के 3३ करोड$ देवी देवता हैं। इसीलिए कोई भी आसानी से टिप्पणी कर देता है। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा एेसे कथाकारों से लोगों को बचकर रहना चाहिए। अपने देवी—देवताआें के प्रति आस्था सदैव आदर-भाव रखते हुए उपासना करनी चाहिए।

















































