हरिद्वार।
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आर्य नगर स्थित आवास पर गोवद्र्धन पूजा का आयोजन पूर्ण विधि—विाान और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक भी शामिल हुए। पंडित अधीर कौशिक, महंत रामरतन गिरी, पंडित पवन कृष्णशास्त्रि ने विधायक मदन कौशिक को पटका और फरसा भेंट कर सम्मानित किया। पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि गोवद्र्धन पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को परंपरागत तरीके से सजाया गया और पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और मोहल्ले वासियों ने भाग लिया। प्रमोद गिरी, सत्यम शर्मा, रामकुमार, विष्णु आचार्य, विष्णु प्रसाद शा ी, मनोज ठाकुर, कुलदीप शर्मा, विवेक मिश्रा, भरत शर्मा, भूषण, बालकिशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।


















































