Uncategorized

हरीश रावत ने की भटिजा के सेव वॉटर मिशन में भागीदारी

हरिद्वार।
कांग्रेस नेता रविश भटिजा पिछले दस वर्ष से मिशन सेव वॉटर चला रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनके अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए और जल संरक्षण की अपील की। सुभाष घाट और हरकी पैड़ी पर रवीश भटिजा के साथ अभियान में भागीदारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पानी जीवन के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। भविष्य के लिए जल बचाना बहुत जरूरी है। इसलिए पानी को बर्बाद न होने दें। पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभागों के साथ आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने में जल संरक्षण के रूप रविश भटिजा महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
रविश भटिजा ने बताया कि जहां भी नलों की टोंटी गायब होने और लीकेज की सूचना मिलती है। तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करते हैं। बड़ी लीकेज की सूचना संबंधित विभाग को देकर समाधान कराते हैं। रविश भटिजा ने कहा कि जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। मनुष्य का जीवन जल पर निर्भर है। सभी को जागरूक रहकर जल संरक्षण में योगदान करना चाहिए। अभियान में सुमित शर्मा, कपिल शर्मा, रविंद्र नेगी भी शामिल हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *