उत्तराखंड हरिद्वार

चारधाम यात्रियों को लेकर नीति स्पष्ट करे सरकार: अधीर कौशिक

हरिद्वार।
श्री अखंड परशुराम अखाड$े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओ को हो रही परेशानियों एवं अव्यवस्थाओ को दूर करने की मांग की है। कहा कि देश के कोने—कोने से चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ एवं पर्यटकों का आवागमन निरंतर हो रहा है। शासन प्रशासन द्वारा यात्रा के संबंध में स्पष्ट नीति एवं व्यवस्थाओ को पूर्ण रूप से लागू नहीं किए जाने से यात्रियों को भारी असुविधाआें का सामना करना पड$ रहा है। चारधाम यात्रा वाहनों के जाम में फंसने से यात्रियों का समय बर्बाद होने के साथ उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड$ता है। सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती होनी चाहिए। शासन प्रशासन को चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या का अनुमान लगाकर तैयारियां करनी चाहिए। इसके लिए तमाम राज्यों से भी यात्रियों की संख्या की अपडेट ली जा सकती है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए रिजर्व फोर्स और पीएससी की तैनाती की जाए। रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों को परेशान ना किया जाए। चारधाम यात्री रजिस्ट्रेशन के चक्कर में परेशान होते हैं यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था प्रदान की जाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को ठीक किया जाए। कहा कि चारााम यात्रा को अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर विकसित किया जाए। यात्रियों के लिए कैम्प बनाकर खाने की व्यवस्था को भी लागू किया जाए। यात्रा काल में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप शर्मा, पवन कृष्ण शा ी, अश्वनी सैनी, विष्णु शर्मा आदि भी शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *