उत्तराखंड हरिद्वार

न्याय के देवता हैं गोलज्यू महाराज  डा. शैलेंद्र

हरिद्वार।
अपनी धरोहर संस्था द्वारा गोल्ज्यू संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला नियंत्रण कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
नवंबर माह में आयोजित होने वाली गोलज्यू संदेश यात्रा की तैयारी को लेकर संस्था के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ ही यात्रा की समिति ने सफल संचालन एवं व्यवस्थाआें की दृष्टि से बैठक का आयोजन मेला नियंत्रण कक्ष में किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाक्टर शैलेंद्र प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल यू कास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पेंट एवं संस्था के अध्यक्ष अजय भट्ट, विजय भट्ट ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने संस्था की वेबसाइट लान्च की साथ ही यात्रा का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डाक्टर शैलेंद्र ने कहा कि अपनी धरोहर संस्था के द्वारा एक अद्भुत और सांस्कृतिक विरासत को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जो की अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि न केवल उत्तराखंड में बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों में भी गोलू देवता को लेकर श्रद्धा, समर्पण का भाव विद्यमान है। उन्होंने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता हैं जब कमजोर तबके का व्यक्ति हताश निराश होकर सामने कोई राह नहीं दिखाई देखता तब वह गोलज्यू महाराज के शरण में जाता है। उसे वहां न्याय मिलता है आज भी देशभर से हजारों की संख्या में लोग उनके दरबार में आकर न्याय की गुहार लगाते हैं। उत्तरांचल के कण—कण में देवताआें का वास है और यह वास्तविकता में भी दिखाई देता है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि आज संघ से निकले हुए कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में अपनी अद्भुत पहचान बना रहे हैं। समाज सेवा के कार्यों के साथ ही अपने राज्य की संस्कृति एवं विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को जन—जन तक पहुंचाने के लिए अपने विचारधारा के अनुसार उत्तराखंड के प्रत्येक जनमानस को जोड$ने का प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि यू कास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपनी धरोहर संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने और इसे नई पीढ$ी के साथ साझा करने के लिए अपनी धरोहर जैसा प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण है।
संस्था अध्यक्ष  विजय भट्ट ने बताया कि अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड के संस्कृति संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्पित है।  उत्तराखंड एक आध्यात्मिक राज्य के साथ एक आदर्श राज्य कैसे बने इसके लिए बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों व अन्य संस्थाआें के साथ मिलकर कार्य कर रही है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन पुनीत कार्य के निमित्त सभी लोग हरिद्वार में आए हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए गंगा सभा हर क्षण तैयार रहेगी। संचालन संस्था के सचिव ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक डा. नवीन पंत ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा के निमित्त सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं यात्रा का भव्य स्वागत हरिद्वार में किया जाएगा। इस अवसर पर सतीश पांडे को यात्रा का संयोजक, गुरमीत सिंह को सिख संगत का प्रदेश संयोजक, मनमीत सिंह व लखबीर सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, एड. दिवाकर पांडे, एड.  धर्मेन्द्र चन्द, डा. आनंद फर्तयाल ,डा. ललित मोहन जोशी, भवन जोशी, चंद्र प्रकाश पांडे, भैरव दत्त पंतोला, हेमंत तिवारी, कैलाश गहतोड$ी,विकास प्रधान, मोहित चौहान, तरुण चौहान, सचिन ढौंढियाल, शुभम सैनी, कार्तिक सैनी, हार्दिक, शुभम,कुन्दन सिंह टकोला,सुशील, राखी, ज्योति,यशोदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *