फ़िल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने परिवार के साथ नववर्ष की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार में की।उनकी यह यात्रा नितांत निजी रही लोगों को उनके आने का पता न चले इसके लिए पूरे परिवार ने मास्क भी पहना हुआ था। हालांकि हरकी पैड़ी पर पहुंचने पर उन्हें कुछ लोगों ने पहचान लिया।
उनके पति गोल्डी बहल ने सपरिवार सायंकालीन गंगा आरती में भी भाग लिया।इस मौके पर श्री गंगा सभा उपाध्यक्ष मनोज झा एवं स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि ने गंगासभा कार्यालय में गंगाजल एवं प्रसाद देकर उनका स्वागत किया।




















































