उत्तराखंड हरिद्वार

श्री अवधूत व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

-राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में व्यापारियों की निर्णायक भूमिका: कौशिक

हरिद्वार।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध श्री अवधूत व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ज्वालापुर मार्ग स्थित होटल में आयोजित किया गया। नगर विधायक मदन कौशिक एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों अध्यक्ष रविकांत शर्मा, महामंत्री मनीष सेठी, कोषाध्यक्ष विनय कुमार एवं राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सनी, हेमंत चावला, सचिन मलिक, मंत्री मनीष चौहान, प्रदीप चौहान व नरेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित प्रजापति, कार्यालय प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री शिवकुमार, संगठन मंत्री ललित मंमगई सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में व्यापारियों की निर्णायक भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों में काम करने का आवाहन भी किया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने अवधूत व्यापार मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करें। संगठन के माध्यम से एकजुट होकर ही व्यापारियों की समस्याआें के निस्तारण का मार्ग प्रशस्त होगा। डा. विशाल गर्ग ने कहा कि मधुर व्यवहार से व्यापार बढ़ता है। इसलिए ग्राहकों से हमेशा मधुर व्यवहार करें। आनलाइन व्यापार के कारण व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड$ रहा है। अपने हक के लिए व्यापारियों को मिलजुल कर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आनलाइन व्यापार से परेशान ना हों, लोगों को जागरुक करते हुए अपने व्यापार की आेर आकर्षित करें। आनलाइन व्यापार उपभोक्ताओं के साथ भी छलावा कर रहा है। दिखता कुछ है, बिकता कुछ है। क्वालिटी पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। मात्र झूठे लालच देकर ग्राहकों को फसाने का काम आनलाइन व्यापार द्वारा किया जा रहा है। विशाल गर्ग ने व्यापारियों से लोगों को आनलाइन खरीदारी की जटिलताओं से अवगत कराने की अपील भी की।
व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत शर्मा व महामंत्री मनीष सेठी ने कहा कि श्री अवधूत व्यापार मंडल के व्यापारियों के हितों में काम करेगा। संगठित होकर व्यापारियों की समस्याआें का समाधान किया जाएगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संरक्षक वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, सतीशचंद्र शर्मा, रवि जैन ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड$ी, अश्वनी शर्मा, योगेश भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, विमल सक्सेना, विश्वास सक्सेना आदि ने कार्यकारिणी का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *