उत्तराखंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई में रोका पांच अधिकारियों का वेतन

32 व्यक्तियों ने दर्ज कराई समस्याएं एवं मांग
अधिकांश समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण

हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यलय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई की।
जन सुनवाई में 32 व्यक्तियों द्वारा विद्युत कनेक्शन,अतिक्रमण,जमीन की पैमाईश,और जल भराव आदि से सम्बन्धित समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रत्येक फरियादी की बात को शालीनता से सुनकर अधिकांश समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओ का मौके पर समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख समस्याओ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली लिंक रोड खेलडी तिरछे पुल के पास कांवड पटरी मार्ग  बनवाने के संबंध में, दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुए स्कूल के मरम्मत एवं रोशनाबाद में नाले और तालाब से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में, राजेंद्र कुमार कटारिया ने क्षेत्र में शराब बिक्री ओर जुआ सट्टा रोकने के सम्बन्ध में, बोथी पत्नी नेत्रपाल ओर संजय कुमार ने जमीन के पैमाईश एवं लक्ष्मी निवासी रसूलपुर ने आवास पैमाईश के संबंध में, भुवन विक्रम डबराल ने शस्त्र लाइसेंस के संबंध में ,विशाल कुमार ने गांव में लग रहे मोबाइल टावर को रोकने के सम्बन्ध में, सभासद गरिमा सिंह ने जन समस्या को लेकर, समस्त ग्राम वासी जगराम विहार कालोनी धनपुरा लक्सर ने विद्युत कनेक्शन दिलाने के संबंध में,रेखा रानी पत्नी रवि प्रकाश ज्वालापुर निवासी ने मकान खाली करने को लेकर शिकायत की,पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने चकबंदी त्रुटि के संबंध में ,एमएम जोशी ने टिहरी विस्थापित कालोनी में सडक बनवाने ओर सीवरेज की समस्या ठीक करने के संबंध में, मौ. इकबाल दादूपुर ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के संबंध में, मीनाक्षी पुरम कालोनीवासियों ने जलभराव समस्या को लेकर शिकायत की। बैठक में अपर  एसीपी सदर जितेन्द्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, एआरटीओ नेहा झा ,एआरटीओ निखिल शर्मा ,आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
समस्याओ के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन
कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।