Uncategorized

हितों की रक्षा को अधिवक्ताओ ने किया मतदान

 

हरिद्वार।

उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव पूरे प्रदेश में जारी हैं। लगभग 15 हज़ार अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। हरिद्वार सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं। पूरे उत्तराखंड से कुल 104 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हरिद्वार से 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और पेशे को मजबूत करना बताया जा रहा है।
 चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी पेशेवर समस्याओं के समाधान और न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाने का दावा कर रहे हैं। हरिद्वार में भी मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अधिवक्ता अपने जिले से प्रतिनिधि चुनकर उन्हें प्रदेश स्तर पर अपनी आवाज़ बनाने की उम्मीद जता रहे हैं। निर्वाचित सदस्य आगे चलकर काउंसिल के पदाधिकारियों के चयन में भी भूमिका निभाएंगे और अधिवक्ताओं की समस्याओं को बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के समक्ष रखेंगे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *