Uncategorized

ट्रक व बाईक कर टक्कर में अधेड की मौत , महिला घायल

बहादराबाद।
बहादराबाद—धनौरी मार्ग पर ट्रक और बाइक की आमने—सामने की टक्कर में बाइक सवार 46 वर्षीय एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह बहादराबाद—धनौरी मार्ग पर ट्रक और बाइक की आमने—सामने की भिड$ंत हो गई। भिड$ंत इतनी जोरदार थी कि पल भर में बाइक के परखच्चे उड गए। जिसमे बाइक सवार बाल सिंह और बुजुर्ग महिला निशा गम्भीर रूप घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। लेकिन इस हादसे में बाल सिंह पुत्र जगदीश निवसी चिलकाना रोड चिलकाना सहारनपुर 46 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जबकि बुजुर्ग महिला निशा पत्नी गोपाल निवासी बेलड$ा बुजुर्ग देहात देवबंद सहारनपुर गंभीर रूप से घायल गई। बताया जा रहा है कि मृतक और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *