- Homepage
- उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती के प्रेमी ने गला रेत कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती के प्रेमी ने गला रेत कर दी हत्या
कथित प्रेमी ने गला रेत कर की प्रेमिका की हत्या
वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार
युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली
हरिद्वार ।
सिडकुल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सरेराह कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर घायल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
सिडकुल थाना अंतर्गत नवोदय नगर में दिनदहाड़े सरेराह कथित प्रेमी ने पेंट से चाकू निकाल कर प्रेमिका के गले पर बेदर्दी से कई वार कर दिए। गले पर चाकू लगने से युवती छटपटा कर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई । आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सिडकुल थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि युवती के पहचान अंशिका यादव 22 वर्ष निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है । परिजनों को घटना की जानकारी दी गई । प्रारंभिक जांच में पता चला कि अंशिका यादव सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करती थी और क्षेत्र में किराए के मकान पर रहती थी। सिडकुल फैक्ट्री में ही काम करने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को आसपास के कुछ लोगों ने कई बार उसके साथ घूमते हुए देखा । घटना के समय भी दोनों साथ चल रहे थे । दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और युवक ने पेंट में रखा चाकू निकालकर युवती की हत्या कर फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर फरार हुए आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है ।फरार हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या करने का कारण पता चलेगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।




















































