उत्तराखंड हरिद्वार

खेल महाकुम्भ को लेकर विभिन्न स्तर पर किया समितियों का गठन

हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र पर खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली खेल कूद प्रतियोगिता के सम्बन्ध में विभिन्न स्तरों पर गठित आयोजन समितियों एवं जनपद स्तर पर सहयोग हेतु घटक विभागों की बैठक आयोजित की गई।
जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत स्तर पर आयोजित की जा रही थी। इस वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उक्त प्रतियोगिता से जोड$ते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं राज्य को खेल भूमि बनाने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता, विधायक चैम्पियनशिप टा्रफी, सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी तथा मुख्यमंत्री चैम्पियशिप टा्रफी का आयोजन किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र को क्रमश: उक्त ट्राफियां प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर के रिकार्ड को तोड़ने पर सरकार द्वारा 01 लाख रू का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उत्तराखण्ड को 08 संसदीय क्षेत्रों में बांटा गया है, जिसमें 02 संसदीय क्षेत्र (लोकसभा व राज्यसभा) जनपद हरिद्वार को मिलें हैं, जिनकी प्रतियोगिताएं जनपद स्तर पर की जाएंगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को खेलों की तैयारियां पूर्ण करते हुए खेल महाकुम्भ की विभिन्न प्रतियोगिताओं को कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी आयोजन समितियों से निष्पक्ष एवं हरित खेल कराने का आह्वान किया है। खिलाड़ियों एवं आयोजकों से आयोजन पूर्व स्वच्छता शपथ एवं श्रमदान किए जाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को अच्छी भोजन व्यवस्था, आवासीय व्यवस्था तथा खेल वातावरण में खेल कराने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग, पेयजल व्यवस्था एवं सफाई से सम्बन्धित विभागों को प्रत्येक प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाआें हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, पुलिस विभाग तथा समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। आनलाईन के माध्यम से समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, रुड़की एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *