- Homepage
- उतराखंड चुनाव 2022
- उक्रांद ने दर्ज कराया होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा
उक्रांद ने दर्ज कराया होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा
हरिद्वार
विधानसभा चुनाव के बाद जगह जगह हार जीत को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं हर की पौड़ी क्षेत्र पर होटल चोटीवाला के स्वामी ने उत्तराखंड क्रांति दल के जुड़े लोगों से बहस करते हुए अभद्र टिप्पणी की उक्रांद के पदाधिकारी की ओर से हर की पौड़ी पुलिस चौकी के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर लेकर भावनाओं को आहत करने वाले होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया
नगर कोतवाली अंतर्गत हर की पौड़ी स्थित होटल चोटीवाला के स्वामी राजकुमार उर्फ मंजू ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुछ लोगों के साथ चुनाव में नतीजे आने से पहले उत्तराखंड आंदोलन व रामपुर तिराहे कांड को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की इसी बात को लेकर उक्रांद से जुड़े लोगों ने विरोध जताया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष गोकुल रावत ने संगठन के जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड की महिलाओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले होटल स्वामी राजकुमार उर्फ मंजू के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हर की पौड़ी पुलिस चौकी के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया हर की पैड़ पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल के धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया उक्रांद उपाध्यक्ष गोकुल रावत की तहरीर पर राजकुमार उर्फ मंजू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जांच करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।




















































