12 से भी अधिक राज्यों के 137 कवियों ने किया काव्य पाठ
हिन्दू जागृति मंच ने सभी कवियों का काव्य कुंभ में आने पर जताया आभार
हरिद्वार
कल्कि नगरी संभल में ङ्क्षहदू जागृति मंच द्वारा काव्य संगम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के एक दर्जन से भी अधिक राज्य के 137 कवियों ने शामिल होकर काव्य पाठ किया। अपनी अलग—अलग विधाआें में काव्य पाठ करके कवियों ने खूब तालियां बटोरी। इस काव्य संगम महोत्सव में नसीरपुर कला हरिद्वार के कवि पंडित पुष्पराज धीमान भुलक्क ड$ सहित उत्तराखंड के दो अन्य कवियों को भी शामिल होने का मौका मिला। जिसमें काशीपुर से प्रदोष मिश्रा, खटीमा से शांति राणा ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर हिन्दू जागृति मंच के अयक्ष अजय शर्मा ने कहां की भुलक्कड सभी विधाओ के धनी हैं। उनके गीत गजल या भजन हो या हास्य या बाल कविता हो सभी प्रेरणादायक होती है।















































