Uncategorized

जिला न्यायालय को सी बम से उड़ाने की धमकी

हरिद्वार।
जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत हाई अलर्ट जारी किया। उनके निर्देश पर न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।
बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पूरा परिसर सैनिटाइज किया गया। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है।
एसएसपी भुल्लर ने खुद मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और साइबर टीम को धमकी वाले ईमेल की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी खतरे को समय रहते रोका जा सके।”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *