उत्तराखंड हरिद्वार

शोभा यात्रा में पत्थर मारने वालों के घर के बाहर पहुंचा बुलडोजर

हरिद्वार।

डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी के मामले में अब पुलिस कार्रवाई करने को तैयार है। भगवानपुर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर बुलडोजर लेकर गांव में पहुंची है। आरोपितों की तलाश में गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक आरोपित थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार को रात के समय हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। कई वाहनों में आग लगा दी थी। जिसके चलते जमकर बवाल हुआ, यहां तक कि चौकी इंचार्ज तक घायल हो गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी पूरे जिले का पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। रविवार तड़के 3:00 बजे तक तमाम अधिकारी गांव में ही जमा रहे। किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। हालांकि अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ परिवार डरे सहमे घरों के अंदर हैं। हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस को चेतावनी दी गई है कि यदि शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने पर धरना और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

संभावित स्थानों पर लगातार दबिश के साथ ही भगवानपुर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए गांव में बुलडोजर लेकर पहुंच गई है। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गांव में आरोपित नहीं मिले हैं, इसलिए चेतावनी दी गई है कि यदि वह शाम तक थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।