हरिद्वार।
महानगर इंटक के कार्यकर्ताओं ने मोनिक धवन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन मे बताया की उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेल की रोटी का आउटलेट खुलवाया जाए। जिससे सरकार की आय बढ़ेगी और अर्ध कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। उत्तराखंड पर्यटन को नए पंख लग जाएंगे क्योंकि यह एक यूनिक अट्रैक्शन है। यूपी में ऑन डिमांड ऑनलाइन जेल की रोटी की होम डिलीवरी के लिए फूड डिलीवरी कंपनियों के साथ मिलकर योजना तैयार की जा रही है। जेल में कैदियों द्वारा स्वस्थ तरीके से रोटी भोजन तैयार किया जा रहा है। जिससे लागत मूल्य से लगभग 10% से ज्यादा बेची जाएगी। इस पहल से उद्देश्य बनी को रोजगार से जोड़ना उन्हें आय प्रदान करना और लोगों को हाइजीनिक खाना उपलब्ध कराना है। यूपी की काफी जेल के बाहर जेल चौपाटी कैदी कैंटीन स्थापित की गई है। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए भी है जो जेल के भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं या जो ज्योतिष कर्म से जैसे जेल योग से करना चाहते हैं। जेल योग यह शब्द सबको डरा देता है और ज्योतिषों के मुंह से निकले तब तो सुख चैन छिन जाता है ज्योतिष जब कहते हैं जजमान आपकी कुंडली में जेल योग है तब सोना जागना उठना बैठना खाना पीना सब हराम हो जाता है। हालांकि कुंडली में जेल जेल योग की काट भी ज्योतिषी बताते हैं। यह मान्यता भी है कि ज्योतिषों की तरफ से दिया गया उपाय भी अगर कुंडली में जेल योग है तो जेल जाने से बचाना है तो जेल की रोटी खानी चाहिए। एक खबर में 29 सितंबर 2022 को अखबार में छपा था उत्तराखंड के प्रभावशाली लोग इसके लिए जेल अधिकारियों से सेटिंग कर जेल की रोटी खाते हैं। इसका उद्देश्य बंदियो को रोजगार से जोड़ना उन्हें आय प्रदान करना और लोगों को हाइजीनिक खाना उपलब्ध कराना है। भोजन में रोटी के अलावा दाल चावल और मौसमी सब्जी परोसी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में जेल की रोटी अन्य भोजन और बंदियो के पूर्ण वास और फूड सेफ्टी को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहला कानपुर आगरा उन्नाव और लखनऊ सहित कई जिलों में शुरू की गई है जो मशीन से बनी स्वच्छ रोटी और भोजन कैंटीन आउटलेट के माध्यम से मिल रहा है। उन्हें ऑनलाइन डिलीवरी करने की भी योजना तैयार की जा रही है। अगर ऐसा उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड में भी करती है तो इससे उत्तराखंड सरकार को आय बढ़ेगी पर्यटन उसको नया विकास मिलेगा। अर्ध कुंभ में आने वाले देश विदेश से श्रद्धालु और भक्तों को नया अनुभव होगा। मौके पर मोनिक धवन, मंजू रानी, लक्ष्मी मिश्रा, फैयाज अली, पूजा अरोरा, विशाल, विनोद आदि सम्मिलित थे।




















































