हरिद्वार।
जयपुर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित ग्लोबल लेगेसी अवार्ड्स 2025 समारोह में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ। हरिद्वार जनपद के निवासी प्रदीप कुमार पाल को उनके उल्लेखनीय व्यावसायिक योगदान के लिए आइकॉनिक बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2025 के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। प्रदीप कुमार पाल को यह गौरव उनके दो सफल व्यावसायिक उद्यमों के लिए प्राप्त हुआ है। द मंकी डंपलिंग्स फूड सेक्टर में एक लोकप्रिय और सफल ब्रांड। स्टडी अब्रोड इमीग्रेशन कंसलटेंट शिक्षा और प्रशासन परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाला संस्थान है। इस सम्मान से प्रदीप कुमार पाल ने न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। यह पुरस्कार उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार और व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस अवसर पर देश भर के कई गणमान्य व्यक्ति और उद्योग जगत के लीडर्स मौजूद थे, जिन्होंने प्रदीप कुमार पाल को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।


















































