उत्तराखंड हरिद्वार

आंदोलन करो या धरना प्रदर्शन वेतन का बजट जब आएगा तभी मिलेगा

तीन माह से वेतन भत्ते न मिलने पर टूटा धैर्य कर्मचारी संघ करेगा घेराव
हरिद्वार।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड एवं नर्सेस संगठन आयुर्वेद चिकित्सालय विश्विद्यालय ने मिलकर कर्मचारियों के साथ आज अपने वेतन भत्तों और अन्य मांगों को लेकर परिसर निदेशक डा डी0सी सिंह का घेराव किया। डा डी0सी सिंह ने तत्काल कुल सचिव डा अनूप गक्खड़ को फोन मिलाक्वर घराव होने की जानकारी दी। डा डीसी सिंह ने बताया की शासन द्वारा अभी तक बजट नही दिया गया है। इसलिये आप आंदोलन करो या धरना प्रदर्शन वेतन का बजट जब आएगा तभी मिलेगा। जिसके कारण कर्मचारियों में बहुत आक्रोश व्याप्त हो गया है।  डा डीसी सिंह परिसर निदेशक द्वारा समझाने के बाद उनके द्वारा वार्ता कर अपने हाथ में कोई पावर न होने किंतु हमारी बात को पुरजोर तरीके से रखने का आश्वासन दिया गया।
      प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, मंत्री दिनेश ठाकुर, संयुक्त सचिव अजय कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन तीन माह से न दिया जाना एव अन्य मांगों का निस्तारण नही किये जाने एवं कुलसचिव द्वारा यह कहा जाना कि वेतन जब मिलेगा तब मिलेगा चाहे आंदोलन करो चाहे कुछ करो जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर 15मई2024 तक वेतन नही दिया जाता तो16मई को कुलपति और कुलसचिव की गाड़ी का घेराव करते हुए ताला बंदी का एलान कर दिया जाएगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कुलपति एवं कुलसचिव का होगा साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जल्दी ही वेतन व्यवस्था एवं अन्य मांगों का निस्तारण न होने की दशा में समस्त कर्मचारी अपना विकल्प जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी के लिए भर कर सब कर्मचारी अपने समायोजन की मांग करेंगे।
   आयुर्वेदिक नर्सेस संघ की संरक्षक आनन्दी शर्मा, बीना मठपाल, ममता कठैत, उपासना, नीमा ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन बार बार अटकने के कारण कर्मचारियों को बैंक द्वारा भी लोन के लिए मना कर दिया गया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को विश्विद्यालय बन जाने के बाद कर्मचारी वेतन, जीपीएफ, मेडिकल अन्य मांगों के लिए तरस गए हैं। वहीं रोगियों को भी पूर्ण उपचार नही मिल पा रहा है जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने की दशा में कर्मचारियों द्वारा आंदोलन धरना प्रदर्शन घेराव किया जाता है जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय प्रसाशन का होगा।
   द्विपक्षीय वार्ता में सम्मलित होने वाले कर्मचारी और अधिकारी निम्न थे डा शशिकांत, डा संजय त्रिपाठी, डा प्रवेश तोमर, डा विमल मेट्रन आनंदी शर्मा, बीना मठपाल, ममता कठैत, नीमा, सुरेंद्र चौहान, दिनेश लखेडा, अरविंद पांडेय, छत्रपाल सिंह, कमल, अजय कुमार, दिनेश ठाकुर, विनोद, सुमन्त पाल, अमित ठाकुर, मनोज पोखरियाल, बाला देवी, बुगली,इत्यादि द्विपक्षीय वार्ता में शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *