हरिद्वार।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विभिन्न ब्राह्मण सभाओ की और से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा शिव मंदिर शिवालिक नगर से से आरंभ होकर भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड- चंद्राचार्य चौक होते हुए भगवान परशुराम चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए भगवान परशुराम घाट गोविंदपुरी में विराम हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान शिव, भगवान श्रीराम एवं श्री राम के स्वयंवर की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हरिद्वार के विभिन्न ब्राह्मण सभाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने हजारों की तादाद में एकत्र होकर भव्य जुलूस का आयोजन किया। बैंड-बाजे और ढोल ताशों के साथ भगवान परशुराम के नारे लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान परशुराम अखाड$ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक, ऑल इंडिया ब्राहमण फेडरेशन के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा, महामना मदन मोहन मालवीय ब्राह्मण सभा के रमेश चंद्र शर्मा, डा. आेम प्रकाश सूबेदी, डा. राजेंद्र पाराशर उद्योगपति मनोज गौतम, ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बालष्ण शास्त्री, भेल ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में भक्तगण ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हर्षोल्लास से शोभा यात्रा का हिस्सा बने।




















































