– प्रमाण पत्र बनवाने में अब नही होगी शहरवासियों को परेशानी
हरिद्वार।
नगर आयुक्त नंदन कुमार निगम की व्यवस्था को पहले से और बेहतर करने की जद्दोजहद में लगे है। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने सख्त रुख इख्तियार किया है। जिसके चलते अब लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए लंबा इंतजार व निगम के धक्के नही खाने पड$ेंगे। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को सख्त दिशा—निर्देश दिए है। इसके साथ ही निगम की टूटी हुई सडकों को जल्द ही दुरस्त करने की बात भी कही है।
गौरतलब है कि शहर के लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छह महीने तक या उससे अधिक समय तक नगर निगम के चक्कर काटने पड$ते थे। इसके बाद भी कई लोगों को निराशा ही हाथ लगती थी। जिस कारण आमजन एेसी सरकारी योजनाआें से भी वंचित रह जाते थे जिनमें सरकार द्वारा कोई समय निर्धारित किया गया हो, साथ ही कई बार एेसे भी मामले सामने आए जब प्रमाण पत्र बनाने के लिए किए गए आवेदन तथा उसमें संलग्न दस्तावेजों की पूरी फाइल ही गायब हो जाती थी। लेकिन नगर आयुक्त नंदन कुमार इस दिशा में पहले दिन से ही जुटे हुए हैं। जिसके चलते अब व्यवस्था में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। नवनियुक्त नगर आयुक्त नंदन कुमार के पद ग्रहण करने के बाद से ही लगातार व्यवस्थाआें में बदलाव होता नजर आ रहा है। जिस प्रकार उन्होंने खुद निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए है। इसी प्रकार प्रमाण पत्रों को बनाने में हो रही लापरवाही व देरी को लेकर भी नगर आयुक्त सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि शहरवासियों को प्रमाण पत्र के लिए अब लंबा इंतजार नही करना पड$ेगा और ना ही निगम दफ्तर के चक्कर काटने पड$ेगे। इसके साथ ही उन्होंने शहर की सडकों को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए है।