हरिद्वार।
जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने एक ब्यान जारी कर कहा कि आज देश में महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। देश की शान आपरेशन सिंदूर को कामयाब करने वाली बेटी सोफिया कुरैशी के बारे में भाजपा मंत्री आतंकवादी की बहन बोल रहे है और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
उत्तराखंड में चंडी देवी के महंत रोहित गिरी को महिला उत्पीडन में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं क्योंकि अंकिता भण्डारी के हत्यारे को बचाने के लिए पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया था। तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए। सरकार को महिला अपराध खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए और नफरत फैलाने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए। कहा कि आज महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है। चाहे कोई धार्मिक स्थल ही क्यों न हो। देश में केवल धर्म की राजनीती चल रही है पर अपराध को कम करने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा।
जन अधिकार पार्टी जनशक्ति मांग करती है कि महिला उत्पीडन में लिप्त अपराधियों को धर्म से न जोड$कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।




















































