भगवानपुर।
उपलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के प्रयास से जल निगम के द्वारा सरकारी हैंड पंप नई तहसील भगवानपुर में चालू करा दिया गया है इस हैंडपंप से आम जनता एवं समस्त स्टाफ तहसील को बहुत लाभ होगा क्योंकि अनेकों बार बिजली गुल हो जाने के कारण पानी की समस्या रहती थी इसी को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से उक्त कार्य संपन्न हो गया है। नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने विधि विधान से पूजा कर हैंडपम्प का लोकार्पण किया।

















































