Uncategorized

एमएसपी गारंटी कानून लागू करे सरकार  सुखदेव सिंह

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे हरिद्वार
राष्ट्रीय महासचिव इरशाद बोले, रोजगार के मुद्दे पर ध्यान दे सरकार

हरिद्वार।
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली की अगवाई में यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक कर किसानों की समस्याएं और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं उर्मिला पांडे को यूनियन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क गुरुवार देर शाम को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मातृ सदन आश्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही अवधूत मंडल आश्रम के संस्थापक व यूनियन के उप संरक्षक स्वामी संतोषनंद महाराज के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विक्र ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उनकी फसलों का मूल्य घोषित किया जाए। एसपी गारंटी कानून की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। सरकार को इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। जल, जंगल, जमीन और गंगा की मान मर्यादा कायम रखने के लिए कार्य किया जाए। आवारा पशु लगातार खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को बर्बाद रहे हैं, इस पर रोक लगाते हुए किसानों को राहत दी जाए।  प्लास्टिक और पालिथीन पर पूरी तरह बैन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार नशे का प्रचलन बढ$ रहा है। और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रही है। नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।  कहां की सब्सिडी के साथ जो लोन पास होता है इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए क्योंकि कर्मचारी किसानों को परेशान करते हैं। बेटियों को कानूनी अधिकार देते हुए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उप संरक्षक स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि यूनियन लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर रही है। किसानों की बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जो भी किसानों की समस्याएं हैं उनका समाधान कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन किसानों के हक में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। लगातार बेरोजगारी बढ$ रही है। किसानों के बच्चे भी रोजगार को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार खेतों में बढ$ रही है। जिस कारण फसले तबाह होने से किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड$ रही है। इसको लेकर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला पांडे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। किसान और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने के लिए यूनियन के माध्यम से कार्य किया जाएगा। किसानों की हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा, चाहे इसके लिए किस भी स्तर पर संघर्ष करना पड़ा, पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान स्वामी बालक दास, विवेक बहल, पुष्पेंद्र सिंह, हरपाल, विनोद कश्यप, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शाहनवाज अली, प्रशांत जाट आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *