धर्म

भगवान महादेव के पास आते है देवता होली खेलने, आज है रंग पंचमी

आज यानी चैत्र मास की पंचमी जिसे हिन्दू धर्म शास्त्रों में रंगपंचमी भी कहा जाता है बहुत ही खास दिन है। रंगपंचमी यानी देवाधिदेव महादेव की होली भी कहा जाता है आज के दिन सभी देवी देवता भगवान भोले नाथ के संग होली खेलते है।

धर्मशास्त्रों में उल्लेख है कि जब कामदेव से नाराज होकर जब भगवान ने अपना तीसरा नेत्र खोल और कामदेव को भस्म कर दिया तब कामदेव की पत्नी रति ने भगवान शिव की कई वर्षों तक आराधना की तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर कामदेव को पुनर्जीवित कर देने का आश्वासन दिया था। कामदेव के फिर से जीवित होने की सूचना से सभी देवतागण बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने हर्ष और उल्लास के रंगोत्सव मनाया, तभी से रंग पंचमी का पर्व मनाने की परंपरा है।

जय दक्षेश्वर महादेव, जय दरिद्र भंजन महादेव, जय दुख भंजन महादेव, जय तिल भाण्डेश्वर महादेव, जय बिलकेश्वर महादेव, जय गौरी शंकर महादेव, जय नीलेश्वर महादेव, जय सोटेश्वर महादेव, जय नीलकंठ महादेव, जय नागेश्वर महादेव, जय महामृत्युंजय महादेव, जय पारदेश्वर महादेव, जय महाकाल हर हर हर महादेव। जय श्रीराम। जय जय हनुमान जी महाराज।

संकलनकर्ता:

शिल्पी पराशर(ज्योतिषाचार्य)

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *