उत्तराखंड हरिद्वार

संवेदनशील इंडस्ट्रीज में अग्निशमन दल ने किया मॉक ड्रिल

हरिद्वार।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेश के अनुपालन के क्रम में दिए गए टास्क के तहत फायर स्टेशन सिडकुल द्वारा संवेदनशील इंडस्ट्रीज का निरीक्षण एवं माक ड्रिल एवं अभ्यास किया गया।
चोलाईल इंडस्ट्री व   रिलैक्सो इंडस्ट्रीज में मॉक ड्रिल एवं अभ्यास किया गया। दोनों संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ$-चढ$कर हिस्सा लिया। निर्देशित किया गया कि अग्निशमन उपकरणों  को हमेशा कार्यशील दशा में रखें। समय—समय पर माक ड्रिल एवं अभ्यास भी करते रहे। किसी भी घटना होने पर कंपनी के अधिकारी / कर्मचारी प्रथम रिस्पांडर का कार्य करते हैं। सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्र की संपत्ति एवं सुरक्षा में हमेशा अपना योगदान देने की कोशिश करें। कंपनी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हमेशा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें। जिससे कि कोई जनहानि ना हो।  आपातकालीन नंबर 1१२ के बारे में भी अवगत कराया गया। दोनों संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फायर सर्विस टीम का संस्थानों में जन जागरुकता कार्यक्रम करने पर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *