लालढांग।
गेण्डीखाता स्थित उत्तराखंड वन निगम के खनन घाट पर शुक्रवार सुबह खनन सामग्री ले जाने वाले वाहन संचालकों में सुबह 10 बजे तक कांटा न खोले जाने को लेकर असन्तोष व्याप्त हो गया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित वाहन संचालकों द्वारा संगठित होकर कांटा संचालित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि कांटा ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। यहां सुबह 5 बजे से खनन वाहन लोड होकर खड़े है 10 बज चुके है लेकिन कांटा नही खोला गया। जिसके चलते वाहन बिना रॉयलटी के आगे नही जा सकते है। ठेकेदार की मनमानी के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।



















































