उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

जिलाध्यक्ष ने पूजा पाठ के साथ कार्यभार ग्रहण किया

हरिद्वार।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यालय में हवन पूजन कर अपना विधिवत कार्य भार ग्रहण किया। कार्यालय में पूजन हवन के पश्चात उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताआें ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताआें का अंग व भेंट कर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ नेताआें में प्रमुख रूप से अशोक त्रिपाठी, राजकुमार अरोड$ा, कृष्ण कुमार शर्मा, डा. रघुनंदन चौहान, मास्टर राजकुमार चौहान, महेंद्र सैनी, हुकम सिंह रावत, वीरेंद्र बोरी, हुकम सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह चौहान, करुणेश शर्मा, सतवीर त्यागी, डा. अविनाश विरमानी, डा. प्रेम सत्यवाल आदि को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की रीति—नीति के अनुसार संगठन हित में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए बिना रुके बिना थके लगातार प्रयासरत रहेंगे। सभी साथी कार्यकर्ताआें से आग्रह कियां कि नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआें को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें। यज्ञ पूजन में भाग लेने वालों में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, लक्सर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमरीश गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, डा. जयपाल सिंह चौहान, आेमप्रकाश जमदग्नि, सुशील चौहान आशु चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, नेत्रपाल चौहान, अनु कक्कड$, चित्र कुमार सैनी, प्रशांत शर्मा, रीता सैनी, नागेंद्र राणा, राजेश शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अमित राज, विक्रम सिंह चौहान, हीरा सिंह भंडारी, प्रीति गुप्ता, डा. अश्वनी चौहान, अनिल अरोड$ा, राजीव भट्ट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *