चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में 20 से ज्यादा लोग आए हैं। बीती रात नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत कई कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त बिजली का करंट संपूर्ण परिसर में फैल गया इसकी वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ गए। सब का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है। फिलहाल पुरे मामले की जाँच की जा रही है।
वही पुलिस महा निदेशक अशोक कुमार ने अपने फेसबुक पर मैसेज डालकर बताया की 8जनपद चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु होने की बहुत ही दुखद घटना हुई है। घटना में हमारे #UttarakhandPolice परिवार के एक उपनिरीक्षक और 3 होमगार्ड जवानों की भी मृत्यु हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और इस दु:ख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।





















































