उत्तराखंड धर्म हरिद्वार

जटवाड़ा से हरकी पैड़ी तक निकलेगी दमड़ी यात्रा

समानता और भाईचारे का संदेश देगी दमड़ी यात्रा: गौतम

हरिद्वार।

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक महत्वपूर्ण बैठक धनौरी-बहादराबाद रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पंजाब से हरिद्वार पहुंचने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई। विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पंजाब से भव्य दमड़ी यात्रा 4 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे ज्वालापुर पुल जटवाड़ा पहुंचेगी, जहां से श्रद्धालु पैदल ही हरकी पैड़ी स्थित परम संत गुरु रविदास मंदिर तक प्रस्थान करेंगे।
रविदासिया समाज द्वारा यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जगह-जगह बैठकों का आयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस धार्मिक यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
दमड़ी यात्रा भक्ति भावना से ओत-प्रोत होगी, जिसमें भजन-कीर्तन, गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चर्चा और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। यात्रा गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और ‘बेगमपुरा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर चेयरमैन संत श्रवण दास बोहन, प्रधान संत बाबा निर्मल दास, सचिव संत इंद्र दास जनरल और संत परमजीत दास सहित कई प्रमुख संत महात्मा शामिल रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल रहे। इस मौके पर संगठन महामंत्री सतीश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष देशराज प्रधान, राजेश गौतम, प्रोफेसर संजय कुमार, संरक्षक किशन पाल, संदीप कुमार, स्वराज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादराबाद संजय कुमार, तिलकराम, धर्मेंद्र पारले आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *