Uncategorized

कनखल में कुछ इस तरह आ रहा कॉरिडोर

हरिद्वार।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने शनिवार को कनखल क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया।

दोनों अधिकारियों ने संकरी गलियों में पैदल चलकर श्रीयंत्र मंदिर, सतीघाट, कनखल बाजार, झंडा चौक और पहाड़ी बाजार का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं।

मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कनखल के प्राचीन भवनों और छतरी वाले कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। संकरी गलियों को सुधारकर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कनखल क्षेत्र में कॉरिडोर शैली का विकास किया जाएगा, जिसमें सौंदर्यीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और आपातकालीन व्यवस्था शामिल होगी।

मेलाधिकारी ने जोर दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय फीडबैक को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

कुंभ मेला प्रशासन कनखल क्षेत्र को संवारने के लिए कुंभ मद से विशेष प्रयास कर रहा है

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *