हरिद्वार।
हरियाणा की सोनीपत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सतपाल ब्रह्मचारी के नामांकन में हरिद्वार से एडवोकेट अरविंद कुमार शर्मा, किशन ठेकेदार, अमन गौड$, विवेक विक्की भूषण, थानेश्वर, महावीर वशिष्ठ, नईम कुरैशी, शिवानंद महाराज, बलराज शर्मा, युवा कांग्रेस के हरिद्वार जिलाध्यक्ष कैश खुराना, विमल साटू, आशू भारद्वाज, समर्थ अग्रवाल, तरुण व्यास, दीपक पांडे, संजय शर्मा, कार्तिक, अंकित चौहान, आेपी चौहान, वरूण बालियान, हरिद्वार महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा समेत सैकड$ों कांग्रेस कार्यकर्ता सोनीपत पहुंचे। सतपाल ब्रह्मचारी के नामांकन के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। हरक सिंह रावत ने सतपाल ब्रह्मचारी को बुके भेंटकर जीत की शुभकामनाएं दी। एडवोकेट अरविंद शर्मा ने कहा कि हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जमीन से जुड$े लोकप्रिय नेता हैं। हरिद्वार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यो को हरिद्वार की जनता आज भी याद करती है। जिस प्रकार से उन्हें सोनीपत की जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उससे उनकी जीत निश्चित है।



















































