Uncategorized

कांग्रेसियों ने राज्यपाल से की प्रेमचन्द्र अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग

हरिद्वार।
महानगर कांग्रेस द्वारा राज्यपाल को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। जिसमें महामहिम से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग की गई।
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना कानूनी अपराध है और संविधान के खिलाफ है। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।  प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि  कैबिनेट मंत्री द्वारा सरेआम सड$क पर की गई मारपीट से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है, जिसके लिए हम उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हैं। पार्षद राजीव भार्गव  व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने अपने पद की गरिमा और आचरण को तार तार करने का कार्य किया है, जिसके लिए उत्तराखंड की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। पार्षद इसरार सलमानी व  पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री कानून हाथ में लेने का कार्य कर रहे हैं, जो कि नियम विरुद्ध  ही नहीं संविधान के विरुद्ध भी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि नौजवान के साथ मारपीट की घटना से उत्तराखंड के नौजवान आहत है  और उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हैं।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पार्षद रियाज अंसारी,पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, सोम त्यागी,पार्षद  जफर अब्बासी, ब्लक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, इकबाल मुन्ना, गुलबीर सिंह,वेदांत उपाध्याय, संजय पार्शा,अरविंद चंचल आदि साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *