Uncategorized

निराशाजनक रहा धामी सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल : कांग्रेस

हरिद्वार।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में महिलाओं के प्रति हत्या, उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन व आपराधिक घटनाएं हरिद्वार के साथ प्रदेश में चरम पर हैं। अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, भू—माफिया, खनन माफिया व शराब माफिया को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने में भी पूरी तरह असफल रही है। राज्य में सडक दुर्घटनाआें में भारी वृद्धि हुई हैं। विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर है। लम्बे समय से कार्यरत उपनल कॢमयों, आशाओं, आंगनबाडी कॢमयों की अनदेखी तथा पेंशन स्कीम में कर्मचारियों का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है। हरिद्वार पंचायत चुनाव,नगर निकाय चुनावों में सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र पर आघात करने का काम किया।
प्रैसवार्ता के  दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, मनोज सैनी, पुनीत, रचना, अरूण चौहान, पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *