उत्तराखंड हरिद्वार

बिगडती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने की जनाक्रोश बैठक

हरिद्वार।
यूनियन भवन में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर व प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर जनाक्रोश बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा पिछले दिनों शहर के बीचोंबीच दिन—दिहाड$े हुई डकैती से लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। उन्होंने जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी के साथ ही शत प्रतिशत रिकवरी की मांग की है।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था चौपट हैं, भयमुक्त सरकार का नारा देने वालों की सरकार में डकैत भयमुक्त हैं न कि जनता,
बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में चोर डकैत बेखौफ हैं, जिसके कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है जो कि भयमुक्त सरकार के मुंह पर तमाचा है, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा राज में न तो महिला सुरक्षित है न व्यापारी और न ही युवा सुरक्षित है, वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा राज में मित्र पुलिस जनता की न होकर चोर डकैतों की हो गयी हैं। नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था धड$ाम हो गई है चोर, डकैतों के हौसले बुलंद हैं। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री संतोष चौहान ने करते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाआें के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ$ती जा रही है जो कि बेहद ङ्क्षचताजनक है। बैठक में मुख्य रूप से महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति, इरफान अंसारी, कार्यकारी ब्लाक अयक्ष दिनेश वालिया,निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, राकेश गुप्ता,ङ्क्षबदेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमरदीप रोशन, धनीराम शर्मा, विकास गुप्ता,आरिफ कुरैशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *