ब्लैक फिल्म व दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर चालानी कार्यवाही, पर स्थानीय वाहनों मे नहीं दिखती ब्लैक फिल्म
यातायात नियमों के उल्लंघन पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई गई तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने के बावजूद दोषपूर्ण/मानक के अनुरूप न होने वाली नंबर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था। उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा सही नंबर प्लेट लगवाई गई।
उपरोक्त कार्रवाई हरियाणा नंबर के वाहन पर की गई, लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार मे ही एसे दर्जनों वाहन धड़ल्ले से शहर मे दिनभर घूमते है जिन पर काली फिल्म लगी है, हूत्तर लगे है। वो काली पुलिस को नजर नहीं आते है। ओवर लोड खनन सामग्री से भरे डंपर, सड़क किनारे अवेध स्टैन्ड बनाकर सड़कों पर जाम लगाते ई – रिक्शा, ओटो भी नजर नहीं आते। जिनकी वजह से अन्य वाहनों ओर राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है ।

















































